आम आदमी पार्टी ने मकर संक्रांति पर्व पर जलेबी खिलाकर लोगों को बधाई दी

आम आदमी पार्टी की अजमेर दक्षिण विधानसभा की टीम ने डाॅ. हिमनन्दनी चौहान के नेतृत्व में अलवर गेट चौराहे पर लोगों को जलेबी खिलाकर मकर संक्रांति पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में अजमेर के आप नेता त्रिवेन्द्र पाठक भी उपस्थित हुए एवं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सदैव पार्टी व समाज को जोडने का कार्य करते हैं अतः सभी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से बधाई। अरविन्द केजरीवाल जी के कार्यों को जनता में पहुंचाए तथा जनता से जुडाव बनाएं रखें और सभी कार्यकर्ताओं को इस पुण्य कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मिडिया के सम्बोधन में डाॅ. हिमनन्दनी चौहान ने बताया कि हम आज संक्रांति पर्व को मना रहे हैं तथा सभी लोगों से आम आदमी पार्टी के बारे में चर्चा कर रहे हैं। हम यहां जनसम्पर्क के माध्यम से जनता को बधाई और शुभकामनाओं के साथ जनता की समस्याओं और परेशानियों को भी जानने का प्रयास कर रहे हैं।
इसके पश्चात हम सेठी कालोनी फाटक के पास स्थित झुग्गी झोंपड़ियों में भी जाकर लोगों को संक्रांति पर्व की बधाई देकर मुंह मीठा करवाएगें।
इस कार्यक्रम में ॠषिदत्त शर्मा, नारू भाई, बी. के. ज्योतिष, चन्द्र शेखर, राजकुमार, शकुन्तला देवी व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!