अजमेर शहर में आज सुबह से ही सर्दी की पहली बारिश लगातार जारी है जिसके चलते शहर के तापमान में भारी गिरावट आई है, ठंडी हवाओं के चलते हाड़ कंपाने वाले सर्दी बढ़ा दी है। ऐसे में अजमेर शहर के अभिभावकों को अपने छोटे बच्चों को स्कूल भेजने पर ठंड की चपेट में आने का डर फिर से सताने लगा है।
बता दें कि मौसम विभाग द्वारा भी आगामी 2 – 3 दिन बारिश और ठंड का अलर्ट जारी किया हुआ है ऐसे में सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर के बैनर तले जिले का कई अभिभावकों ने जिला कलेक्टर एवं जिले के समस्त विद्यालयों के संचालकों से स्वतः संज्ञान लेकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आगामी 2 – 3 दिन छोटे बच्चों का अवकाश या स्कूलों के खुलने का समय 10 बजे का रखें।
बता दें कि अस्पतालों में भी मौसमी बीमारी के मरीजों की लंबी कतारें लग रही है और इनमें भी छोटे बच्चों की संख्या ज्यादा है। अतः अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूलों के समय मे परिवर्तन या छोटे बच्चों का अवकाश किया जाए
अभिभावकों की ओर से दिलीप गोयल, आशा गोयल, कमल गंगवाल, विनोद बंसल, देवेंद्र गुप्ता, नौरत बंसल, मनीष गोयल, जय गोयल, सीमा माथुर, सचिन कपूर, राहुल गोयल, प्रदीप मल्होत्रा आदि ने स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग रखी है
manish goyal 9928086468