आज दिनांक 30 जनवरी 2023 – सर्व धर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों के द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर आज गांधी भवन स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष प्रकाष जैन ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है जिन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। आज का दिन शहीद दिवस महात्मा गांधी की याद में मनाया जाता है।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्रीमान बीएल मेहरा, जिलाधीश अंशदीप अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रामधुनी व मौन प्रार्थना में संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जैन, निदेशक फादर कॉस्मो शेखावत, पास्टर अजय सिंह व कश्मीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
(प्रकाष जैन)
मो. 98293 32777