श्री जयशंकर प्रसाद साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए सैनिक कवि “उदय”

इंकलाब पब्लिकेशन मुम्बई महाराष्ट्र द्वारा प्रकाशित साझा काव्य संग्रह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू में उत्कृष्ट एवं रचनात्मक सहयोग हेतु सैनिक कवि उदय को श्री जयशंकर प्रसाद साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इस साझा काव्य संग्रह में देश के चुनिंदा रचनाकारों की चुनिंदा रचनाएं शामिल की गई थी। जिसमें सैनिक कवि- गणपत लाल उदय की रचनाएं भी शामिल हुई थी। जो प्रकाशित होकर आज डाक के द्वारा पुस्तक और सम्मान-पत्र इनके निवास स्थान अरांई अजमेर राजस्थान में भेजी गई जो आज प्राप्त हो गयी है। उदय वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अपनी सेवाएं दे रहे है‌।

सैनिक कवि गणपत लाल उदय, अजमेर
[email protected]

error: Content is protected !!