दुग्ध उत्पादक समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

*प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन*
केकड़ी 31 जनवरी(पवन राठी)अजमेर डेयरी एवं राजस्थान राज्य सहकारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बालाजी मंदिर प्रानहेड़ा में प्रारंभ हुआ। अजमेर डेयरी के उप प्रबंधक लादू राम चौधरी ने प्रशिक्षण के विषयों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी सहायक प्रबंधक अशोक महला सचिव व सदस्यों के मध्य समन्वय तथा अजमेर डेयरी की योजनाओं की जानकारी दी। जयपुर से आए प्रशिक्षक गजेंद्र व्यास ने सहकारिता के सिद्धांत सदस्यता के नियम तथा बैठकों के बारे में संगठन की मजबूती के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। डॉ राकेश टेलर ने पशुपालन से संबंधित जानकारियां विस्तार से दी प्रशिक्षण में 151 पशुपालकों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!