चाचियावास स्तिथ मीनू स्कूल में आयोजित किलबिल बाल मेला के उध्घाटन समारोह में राजा डी थारवानी चेयरमैन टी ऍन जी फाउंडेशन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस दौरान मीनू स्कूल के बच्चो ने फन जोन मनोरंजन खेल, गतिविधिया की |थारवानी एंड गुरनानी फाउंडेशन की तरफ से मीनू स्कूल में बच्चो के बैठने के लिए बेंचो का योगदान किया गया। थारवानी एंड गुरनानी फाउंडेशन द्वारा मीनू स्कूल को 51000 रूपए का चेक सहयोग के लिए प्रदान किया गया |मीनू स्कूल टी ऍन जी फाउंडेशन का बहुत बहुत शुक्रगुजार हैं उनके इस सहयोग से स्कूल के छात्र व छात्राओं को बहुत सहायता प्रदान हुई हैं |मीनू स्कूल टी एंड जी फाउंडेशन को आभार प्रकट करता है| सतगुरु ग्रुप के वाईस प्रेजिडेंट राजा डी थारवानी ने बताया की मीनू स्कूल के बच्चो को भविष्य में भी हर संभव सहायता व सहयोग पुरे मन से करते रहेंगे। इसमें कविता थारवानी,भूमिका थारवानी,मंथन थारवानी,जूही लखवानी ,भूमिका शर्मा ,मिनाक्षी ,प्रेरणा शर्मा मोजूद रहे।