आज दिनांक 3 फरवरी – सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में सामाजिक न्याय सबके लिए विषय पर परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश जैन ने बताया विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ए.डी.जे रामपाल जाट मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में शाला के प्रधानाचार्य फादर जॉन करवालो के द्वारा मुख्य वक्ता रामपाल जाट व प्रकाश जैन का अभिनंदन किया गया। स्कूल के छात्रों के द्वारा प्रशंसनीय सहभागिता रहे। छात्र छात्राओं के द्वारा अपने विचार रखे गए। न्याय सबके लिए विषय पर बात करते हुए श्री रामपाल जाट ने सामाजिक परिवेश में ऊंच-नीच भेदभाव छूत-अछूत आर्थिक मतभेदों पर प्रकाश डालते हुए न्यायिक संबंधी जानकारी पेश की।
फादर जॉन करवालों ने बच्चों से सीधे संवाद कर आने वाले भविष्य के लिए बच्चों में. किस प्रकार से सामाजिक समरसता बनाते हुए सामाजिक न्याय के द्वारा शहर प्रदेश व राष्ट्र को शुद्र बनाएं यह जानकारी प्रदान की। स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा विधिक प्राधिकरण के श्री रामपाल जाट का धन्यवाद करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता के लिए न्याय सबके लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया।
(प्रकाष जैन)
संयोजक
मो. 9829332777