केकड़ी 6 फरवरी(पवन राठी)
एफ टू जोन जिम की द्वितीय वर्षगांठ जिम परिसर में हर्षोल्लास से मनाई गई इस मौके पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ मंडल अध्यक्ष अनिल राठी शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोहित जांगिड़ थे जिनका जिम के संचालक आर्यन तेजस्वी ने माल्यार्पण व साफा बंधवा कर स्वागत किया इस मौके पर जिनके सदस्यों द्वारा की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें अभिषेक सिंह ने प्रथम लविश कोडवानी ने द्वितीय व उत्कर्ष जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिनको अतिथियों ने प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और आप सभी इस जिम के द्वारा जो स्व असत्य के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहे है इससे युवाओ में नया सन्देश जाएगा व एक शक्तिशाली भारत का निर्माण होगा मैं आप सभी को जो विजेता रहे है उनको शुभकामनाएं देता है तथा जो पीछे रह गए हैं उनको कहता हूं कि और मेहनत करें जिससे अगली बार वे भी विजेता बने,प्रधान होनहार सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए आगे और तैयारी करने का आह्वान किया तथा संचालक आर्यन तेजस्वी को जिम की द्वितीय वर्षगांठ पर शुभकामनाएं प्रेषित की मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने उपस्थित युवा जोश व जुनून से लबरेज युवाओ को किसे आयोजनों में तन्मयता से भाग लेने का आव्हान किया जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का नया संदेश जाता है में संचालक आर्यन तेजस्वी को शुभकामनाएं देता हूं तथा सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आगे और जिला प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनने की शुभकामनाएं देता हूं, इससे पूर्व केक काटकर जैन की द्वितीय वर्षगांठ मनाई गई।नोरत च9धरि व राजबीर ने सहयोग प्रदान किया।