ब्यावर। श्री आल इण्डिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस अल्पसंख्यक योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र ओस्तवाल (राजू सा) एवम राष्ट्रीय मंत्री अर्पित छाजेड ने ब्यावर शहर के प्रमुख समाज सेवी अशोक पालडेचा को राष्ट्रीय सहमंत्री के पद पर प्रतिष्ठित किया। इस उपलक्ष्य में जैन कांफ्रेंस ब्यावर शाखा द्वारा अशोक पालडेचा का माला एवं शाल पहना कर स्वागत किया गया।
प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष रुपेश कोठारी ने बताया की अशोक पालडेचा की नियुक्ति से जैन कांफ्रेस की ब्यावर शाखा के सदस्यों के मध्य हर्ष व्याप्त हो गया। सभी पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर अशोक पालडेचा को शुभकामान देते हुए स्वागत किया। अशोक पालडेचा ने नियुक्ति पर सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारीयों का आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया की वो अपने कार्यों से संस्था की योजनाओं एवं कार्यप्रणालीयों के विकास में यथासंभव सहयोग करेंगे। उपस्थित सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में जैन कान्फ्रेस एवम उसकी योजनाओं से जुड़ने तथा अन्य को भी जोड़ने का आव्हान किया।
इस नियुक्ति पर जैन कांफ्रेंस वैयावाच्च योजना के प्रांतीय उपाध्यक्ष दुलीचंद मकाणा, जीवन प्रकाश योजना के प्रांतीय उपाध्यक्ष जसवंत बाबेल, महिला शाखा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्या मीनाक्षी जैन, अल्पसंख्यक योजना के प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष कमलेश बंट, प्रांतीय प्रचार प्रसार मंत्री मंजू बाफना, जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पारसमल श्रीमाल, जैन दिवाकर संगठन समिति की महिला शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या रीना दक, जैन सोशल ग्रुप एमरल्ड अध्यक्ष राजेश नाहर मंत्री अजय डोसी उपाध्यक्ष पंकज गादिया, राहुल बाबेल, पंकज बंट, सुरेन्द्र रांका, नरेंद्र पालडेचा, मनीष रांका आदि ने हर्ष जताते हुए अभिनन्दन किया।
