जयपुर-असारवा (अहमदाबाद)-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन

रेलवे प्रशासन द्वारा जयपुर-असारवा (अहमदाबाद)-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेलसेवा का शुभारम्भ दिनांक 02.03.23 को उदयपुर से जयपुर के मध्य विशेष रेलसेवा के रूप में किया जा रहा है। नियमित रेलसेवा गाडी संख्या 12981, जयपुर-असारवा सुपरफास्ट रेलसेवा प्रतिदिन दिनांक 03.03.23 से एवं गाडी संख्या 12982, असारवा-जयपुर सुपरफास्ट रेलसेवा प्रतिदिन दिनांक 04.03.23 से संचालित की जायेगी।

गाडी संख्या 02982, उदयपुर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.23 को उदयपुर से 17.15 बजे रवाना होकर 00.35 बजे जयपुर पहुॅचेगी।

नियमित रेलसेवा गाडी संख्या 12981, जयपुर- असारवा सुपरफास्ट प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 03.03.23 से जयपुर से 19.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.50 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12982, असारवा-जयपुर सुपरफास्ट प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से असारवा से 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.35 बजे जयपुर पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, भीलवाडा, चन्देरिया, मावली जं., राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर,
नांदोल दहेगाम व सरदार ग्राम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

error: Content is protected !!