
पीड़ित कमला ने बताया कि दिन में वह सरसो की कटाई करने गई थी।शाम को मजदूरी करके घर लौटने पर घटना का पता लगा।मैंने किसी को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए हुए थे जो 2 -3 दिन पहले ही वापस आये थे जो मेरे द्वारा घर मे ही रखे हुए थे वह गायब है और 700 ग्राम चांदी की कड़ियाँ व 7 ग्राम सोने की झुमारिया भी गायब है।सभी परिजनों को इस वारदात से गहरा आघात लगा है।
चोरो द्वारा घर मे ही पड़े लोहे के सरिये से ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
गनीमत रही कि घर मे ही रखे लोहे के पुराने बक्शे के हाथ नही लगाया अन्यथा चोरी में उसमें रखे जेवरात भी चले जाते।