अजमेर 28 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा 3 अप्रेल को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के कारण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस दिन पूर्व घोषित परीक्षायें अब 4 अप्रेल मंगलवार को आयोजित की जायेंगी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक और संभागीय आयुक्त श्री भंवर लाल मेहरा ने बताया कि तीन अप्रेल को पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार सैकण्डरी स्तर पर गणित और सीनियर सैकण्डरी स्तर पर कम्प्यूटर विज्ञान/इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस विषय की परीक्षा का आयोजन होना था, जो अब मंगलवार 4 अप्रेल को आयोजित की जायेगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
बोर्ड की सचिव श्रीमती मेघना चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2023 के संत्राक विद्यालय कल बुधवार से आगामी 30 मार्च तक बोर्ड वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक पर निःशुल्क भर सकेंगे। निर्धारित अवधि तक सत्रांक नहीं भरने अथवा भरकर लॉक करने के पष्चात् कोई त्रुटि सुधार आगामी 6 अप्रेल तक पचास रूपये प्रति परीक्षार्थी (सम्पूर्ण विषय) और अधिकतम पांच हजार रूपये प्रति विद्यालय प्रति परीक्षा के साथ किया जा सकेगा। इसके पष्चात् 13 अप्रेल तक दुगुने विलम्ब शुल्क सौ रूपये प्रति परीक्षार्थी (सम्पूर्ण विषय) अधिकतम दस हजार रूपये प्रति विद्यालय प्रति परीक्षा ई-मित्र पर जमा कर ऑनलाईन सत्रांक भरने अथवा संषोधन किया जा सकेगा।
उप निदेषक (जनसम्पर्क)