मोदी की सभा को कामयाब बनाने के लिए नारी शक्ति जोश से जुटी, महिला मोर्चा ने निकाली भगवा रैली

-भगवा रैली को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और वासुदेव देवनानी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया
-मदारगेट से बजरंग गढ़ चौराहा स्थित अम्बे माता मंदिर तक वाहन रैली निकाली, माताजी से आमसभा की कामयाबी की प्रार्थना की

अजमेर, 29 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को होने वाली आमसभा को कामयाब बनाने के लिए नारी शक्ति भी पूरे जोश के साथ जुटी हुई है। शहर भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मदारगेट से बजरंग गढ़ चौराहा स्थित अम्बे माता मंदिर तक भगवा वाहन रैली निकाली।
मदारगेट पर वाहन रैली को भगवा रैली को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने रवाना किया। शहर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव की अगुवाई में निकली वाहन रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर ’’भारत माता की जय’’, ’’जो राम को लाए हैं, उनको हम लाएंगे’’, ’’सम्राट पृथ्वीराज चौहान की नगरी में मोदी जी का स्वागत है, भाई स्वागत है’’, ’’अजमेर की धरती पर मोदी जी का स्वागत है, भाई स्वागत है’’ नारे लगाते हुए चल रही थीं।
रैली में महिला कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। महिलाएं वाहनों पर सवार होकर भाजपा के झंडे लहराते हुए चल रही थीं। रैली का मार्ग पर अनेक जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बजरंग गढ़ चौराहा स्थित अम्बे माता मंदिर पहुंच कर महिला कार्यकर्ताओं ने माता रानी से मोदी की आमसभा की कामयाबी की प्रार्थना की। रैली के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नागरिकों और विशेषकर महिलाओं से मोदी की सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।
रैली में सरोज चौधरी,लक्षमी यादव,नेहा भाटी,रेणु यादव आदि मोर्चा पदाधिकारी और महिलाए शामिल रहीं।

error: Content is protected !!