विवेकानन्द के 150वें जन्म दिवस के निमित शोभायात्रा 12 को

अजमेर। स्वामी विवेकानन्द सार्धशती समारोह के अन्तर्गत अजमेर महानगर में विशाल शोभा यात्रा 12 जनवरी 2013 को प्रातः 10ः30 बजे से प्रमुख मार्गों पर निकाली जायेगी। स्वामी विवेकानन्द के 150वीं जन्म दिवस के निमित विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह शोभा यात्रा के मार्ग अजमेर शहर में 4 प्रमुख स्थानों राजकीय महाविद्यालय, जवाहर रगमंच, विवेकानन्द राजा साईकिल चौराहे व सुभाष उद्यान से तथा समस्त महानगर की महिलायें कलश यात्रा के रूप में शोभा यात्रा में अग्रणीय रहेगी।
यह विशाल शोभा यात्रा अजमेर क्लब के पास स्थित रामकृष्ण परमहंस के स्मारक पर पहुॅच कर देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम एंव स्वामी विवेकानन्द के प्रति श्रद्वासुमन अर्पण करने का कार्यक्रम भी रखा गया है। इस शोभा यात्रा का उदेश्य आज के संदर्भ में स्वामी विवेकानन्द के प्रासंगिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि विश्व के मुकाबले सर्वाधिक युवा संख्या वाले भारत देश में युवा शक्ति राष्ट्र के उत्थान में संकल्प के साथ जुट सके। इस शोभा यात्रा में सुन्दर और आकर्षक झांकियॉं 25 सजाई जायेंगी। इसमें शहर की कई सामाजिक संगठन व विविध संगठन भाग लेगें। इस विशेष अवसर पर स्वामी विवेकानन्द के मनुष्य निर्माण से राष्ट्रपुर्नउत्थान के ध्येय को साकार करना है तथा सहभागीता निभानी है। इस शोभा यात्रा में बडी संख्या में बच्चे, महिलाएॅं, युंवा, वरिष्ठ जन एंव सन्त समाज सम्मिलित होगा। समिति की ओर से शोभा यात्रा में भाग लेने के सभी संगठन व समाज के व्यक्तियों पूर्ण उत्साह से सम्मिलित होने  का आव्हान किया गया है। स्वामी विवेकानन्द सार्धसती समारोह के अन्तर्गत अजमेर में शहर, तहसील एंव ग्राम स्तर तक युवा, महिला, प्रबुद्व जन ग्रामीण एंव वनवासी बन्धुओं को साथ लेकर अनेक कार्यक्रम वर्ष भर में आयोजित किये जायेगें।
-स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह समिति 
अजमेर महानगर
मो. 9414281331, 9460438782
error: Content is protected !!