तीन दिवसीय भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन

तीन दिवसीय भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन ‘‘बेहतर भारत की बुनियाद’’ बैगलोर कार्यक्रम में अजमेर युवा कांग्रेस के साथी सम्मालित हुए
भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रम 26, 27, 28 जुलाई को भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन ‘‘बेहतर भारत की बुनियाद’’ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमे अजमेर से जिला युवा कांग्रेस से मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथी बैगलोर कार्यक्रम में सम्मालित हुए।
जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया 3 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे देश में जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से आसाम तक हर प्रदेश से हजारो की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया जिसमे चलते प्रथम दिन बैंगलोर में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी के द्वारा झंडारोहण करते हुऐ वंदे मातरम् गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू के सम्बोधन से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भी युवा कांग्रेस द्वारा देश में होने वाले हर संकट कोरोनाकाल, किसान आंदोलन, आसाम में बाढ, मणिपुर में हिंसा जैसे हर बड़े संकट में युवा कांग्रेस ने देश में हर जरुरतमंद, आमजन की हर संभव कोशिश व मदद की गई है जिसके लिए पुरे देश के युवा साथियों का तहे दिल से धन्यवाद करता हॅू।

राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिन आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नाटका मुखमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डी.के शिव कुमार रहे। साथ ही आज के कार्यक्रम में अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, ए.आई.सी.सी सचिव अमृता धवन, सावधान इंडिया नाट्यक्रम के अभिनेता सुशांत सिंह ने भी युवाओ में ऊर्जा भरते हुए सम्बोधन दिया।

राष्ट्रीय अधिवेशन के दुसरे दिन सर्व प्रथम राहुल गांधी जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा सभी यूवाओ को संबोधित किया साथ ही एनएसयूआई के राष्ट्रिय प्रभारी कन्हिया कुमार, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष राजा बरार वेरिंग, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, देश के बॉक्सर विजेंद्र सिंह, अजय माखन व मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा द्वारा सभी यूवाओ को संबोधित किया गया दूसरे दिन अंत में मामे खान द्वारा क्लचरल इवेंट से दूसरे दिन का स्मपान किया गया

राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन दिल्ली से अलका लांबा और युवा कांग्रेसी द्वारा महिला शक्ती के लिए नया अभियान शक्ति सुपर शी का भी शुरुवात की गई जिसने देश के हर जिले से 10–10 महिला जोड़ी जायेगी ओर महिलाओ पर हो रहे देश में अत्याचारों पर युवा कांग्रेस अभियान के जरिए आवाज उठाने के लिए हर महिला को प्रेरित करेगी।
साथ ही देश भर युवा साथियों के लिए युवा कांग्रेस एप्लिकेशन के जरिए ब्लड बैंक का भी शुभारंभ किया गया जिसमे देश के किसी भी कोने से युवा साथी को ब्लड की जरुरत पढ़ने पर युवा कांग्रेस इस एप्लिकेशन के जरिए हर जरुरत मंद को ब्लड दिलवाएगी।

राष्ट्रीय अधिवेशन बेहतर भारत की बुनियाद कार्यकर्म में प्रत्येक युवा साथी को देश में हो रहे डिक्टेटर शिप को दबाने के लिए बेहतर भारत के लिए अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही आगामी विधानासभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस के प्रत्येक साथी बूथ स्तर पर उतर कर आमजन को देश मे हो रहे तानाशाह और प्रदेश की जान कल्याण कारी योजनाओं से अवगत करवाएगी।

राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल अजमेर के साथी अकबर हुसैन, भुपेंद्र पाल, भुवनेश शर्मा, अतीक तंवर, शिवजी राम, सद्दाम खान, ऋषि टाक, जितेंद्र मोटवानी, अनुराग रायपुरिया, तेजपाल बजाड़, राहुल सांखला, चेतन खींची, आदि शामिल हुऐ।

भवदीय
(मोहित मल्होत्रा)
जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!