राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा महिला शाखा अजमेर द्वारा सावन महोत्सव 2023 आयोजित किया गया ।महिला शाखाअध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि उक्त आयोजन में महिलाओं द्वारा दो ग्रुप में प्रतियोगितामें भाग लिया गया। ग्रुपA में 40 सेऊपर उम्र की एवं ग्रुप बी में अंडर 40 उम्र की महिलाएं थी। नवगठित कार्यकारिणी में महासचिव गायत्री शर्मा कोषाध्यक्ष कुसुममिश्रा एवं संरक्षिका बिना शर्मा, उर्मिला उपाध्याय के सहित 45 महिलाओं की कार्यकारिणी घोषित की गई ।कार्यक्रम में सावनक्वीनअंडर 40 में ममता ओझा एवं 40 से ऊपर उम्र में विनीता शर्मा को चुना गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता ने द्वितीयललिता शर्मा एवं तृतीय रमा शर्मा ने प्राप्त किया। वरिष्ठ महिलाओं द्वारा किए कैटवॉक में प्रथम विनीता शर्मा द्वितीय माधुरीशर्मा तृतीय महिमा शर्मा रहे। संस्था प्रवक्ता डॉ रशिका महर्षि ने बताया कि सफल कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण संगठनों का योगदानरहा। कार्यक्रम का संचालन पूजा दीक्षित ने किया एवं विजयलक्ष्मी ने आभार व्यक्त किया निर्णायक की भूमिका कल्पना दीक्षितएवं शिवांगी महर्षि और रश्मि ने निभाई।
