विशाल संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ

अजमेर। श्री नांदेश्वर महादेव मन्दिर समिति कृष्ण गंज, द्वारा 21 अक्टूबर शनिवार को सायं 5.00 बजे से विशाल संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य धार्मिक आयोजन किया जायेगा।

नंदेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद राम जादम ने बताया कि विशाल संगीत मय श्री हनुमान चालीसा का 1001 आसनों पर 11 पाठ किए जाएंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री हनुमान चालीसा किताब, केसरिया दुप्पट्टा, आरती के लिए दीपक, पाठ के लिए आसन एवं प्रसाद समिति द्वारा दिया जायेगा। पाठ में महिलाओं को बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।

मंदिर समिति की आज बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बाटी गई । इस अवसर पर राजीव भारद्वाज बगरू पृथ्वीराज साखला शिव कुमार बंन्सल रमेश चौहान सजय अग्रवाल ओम प्रकाश शर्मा मनीष गोयल कैलाश जोशी अनिल खण्डेलवाल राकेश डीडवानिया दीपक पाराशर देवीलाल शर्मा अशोक मेहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!