गुलाबबाडी में स्थित समपार सख्या 44/स्पेशल को इंजीनियरिंग संबंधित कार्य के कारण आंशिक बन्द रखा जायेगा।
मदार- अजमेर लाईन में स्थित समपार संख्या 44/स्पेशल पर बेलास्ट पैकिंग का कार्य किया जाना है। जिस कारण गुलाबबाडी में स्थित समपार सख्या 44/स्पेशल की दिनांक 20.10.2023 एवं 21.10.2023 को रात्रि 09:00 बजे से दिनांक 21.10.2023 एवं 22.10.2023 को प्रातः 07:00 बजे तक बन्द रहेगा । इसलिए आमजन के लिए आने – जाने हेतु वैकल्पिक CRPF ब्रिज होते हुए एकता नगर /व RUB No – 43 का उपयोग करें या अन्य मार्ग का उपयोग करें।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर