अजमेर। जयपुर रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी मीरशाह अली की मुख्य सी सी सड़क का निर्माण कार्य आज गुरुवार से शुरू हो गया। सड़क को खोद दिए जाने के बाद से करीब 15 दिनों से यह कम रूका हुआ था। पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि इस संबंध में गत दिनों सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता वी के जैन से मुलाकात कर दीपावली से पहले सड़क बनाने का आग्रह किया गया था। क्षेत्रवासियों को अधूरी सड़क से परेशान होना पड़ रहा था। काम शुरू हो जाने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।