अजमेर ! फाय सागर के निकट स्थित काजीपुरा ग्राम में अरावली पर्वतमाला की सुरम्य पहाड़ियों के मध्य स्थित प्राचीन श्री गंगा भैरव मंदिर पर आज विजयदशमी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मनोकामनाएं पूर्ण महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया ।
मंदिर के मुख्य उपासक भाग सिंह रावत ने बताया कि प्राचीन कालीन गंगा भैरव मंदिर पर दर्शन मात्र करने से असाध्य रोग दूर हो जाते हैं एवं मनोकामना पूर्ण होती है मनोकामना पूर्ण होने पर विजयदशमी महोत्सव पर देश एवं विदेश से श्रद्धालु मंदिर पर आते है।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल नवयुवक मंडल के कल्याण सिंह रावत जय सिंह रावत रोहित चौहान मनीष अग्रवाल उगम रावत शैतान रावत पप्पू रावत टीकम दायमा गोपाल रावत रवि रावत भूपेन्द्र रावत सागर रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।