तीर्थाणी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संतों से लिया आशीर्वाद

सक्रिय सेवाभाव से व्यक्ति सदैव आगे बढता है-महामण्डलेश्वर हंसराम
28 अक्टूबर- भारतीय सिंधु सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अध्यक्ष भगतराम छाबड़ा ने विस्तार करते हुए अजमेर के सामाजिक कार्यकर्ता व सेवादार महेन्द्र कुमार तीर्थाणी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। सबसे पहले आर्शीवाद लेने तीर्थाणी हरीशेवा सनातन उदासीन आश्रम महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन सहित संतो के पास पहुंचे।
सक्रिय सेवाभाव से व्यक्ति सदैव आगे बढता है- महामण्डलेश्वर हंसराम
तीर्थाणी सदैव सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी के साथ संतो के आर्शीवाद से सनातन धर्म प्रचार हेतु पूर्ण सक्रियता से आगे बढ रहे हैं इसलिये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। श्रीमद् भागवत कथा की रथयात्रा के साथ देशभर में संतो के सम्मेलनों में पूर्ण सेवा करते हुये सर्मपण किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पर आशीर्वाद के लिए हरी सेवा सनातन उदासीन आश्रम, भीलवाड़ा में आज पवित्र दिवस पर महामंडलेश्वर हंसराम साहब उदासीन के अलावा महंत स्वरूप दास उदासीन, अजमेर महंत हनुमानराम तीर्थराज पुष्पराज, स्वामी मायाराम सहित संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। भारतीय सिंधु सभा के कार्यों पर सदैव संतो द्वारा संगठन को आशीर्वाद मिलता रहे, ऐसी प्रार्थना की गई।
श्री तीर्थाणी सिंधु सभा के अलावा सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा समिति, सिंधुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक समारोह समिति, राजस्थान सिंधी अकादमी के रहे संभाग प्रभारी, सिंधी सेंट्रल पंचायत सहित सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संगठनों के साथ जुड़े हुए सक्रिय कार्यकर्ता है।
तीर्थाणी की घोषणा होने के साथ ही शहर व देश विदेश के अलग अलग संगठनों व शुभचिंतकों के बधाई संदेश आने प्रारमभ हो गये। प्रदेशाअध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी, प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी, प्रचार मंत्री मूलचंद बसताणी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा दीपेश सामनाणी, प्रदेश मंत्री मनीष गुवालाणी, प्रदेशाध्यक्ष महिला शोभा बसंताणी, घनश्याम ठारवाणी भगत, सिन्धु समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, झूलेलाल मन्दिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, वैशाली सिन्धी सेवा समिति अध्यक्ष जी.डी.वृदाणी, पूज्य सिन्धी पंचायत अध्यक्ष राधाकिशन आहूज, महासचिव मनोज मेंघाणी, सिन्धी सेन्ट्रल महासमिति अध्यक्ष नरेन शाहणी, महासचिव गिरधर तेजवाणी, मोहन तुलस्यिाणी, नरेन्द्र बसराणी सिन्धु समिति अध्यक्ष जयकिश्न लख्याणी, हरकिशन टेकचंदाणी, तुलसी सोनी सहित कार्यकर्ता सम्मिलित है।

(मूलचंद बसताणी)
प्रदेश प्रचार मंत्री,
मो. 9928294960

error: Content is protected !!