वार्ड 50 के सफाई कर्मचारियों को उपहार व मिठाईयॉं भेंट की

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2023 – पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना द्वारा महर्षि वाल्मिकी जयंति के उपलक्ष्य में उनको याद कर वार्ड 50 के सफाई कर्मचारी महिलाओं व पुरूषो को उपहार व मिठाई भेंट कर वाल्मिकी जयंति की शुभकामनाएॅं दी।
यह जानकारी देते हुए पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना ने बताय कि वाल्मिकी एक महान ऋषि थे, जिनके सम्मान में लोग महर्षि वाल्मिकी जयंती को बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। इस साल वाल्मिकी जयंती अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाई गई। वाल्मिकी जयंती को प्रगट दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से लोग उन्हें याद करके उनके द्वारा दिए गए ज्ञान और शिक्षा का आभार व्यक्त करते हैं। इसी के चलते आज महर्षि वाल्मिकी जयंति के उपलक्ष्य में वार्ड 50 के महिला-पुरूष सफाई कर्मचारियो को उपहार व मिठाई भेंट की गई।

(नरेष सत्यावना)
पार्षद एवं जनसेवक
मो. 7023305967

error: Content is protected !!