अजमेर, 28 अक्टूबर, 2023
श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर के तत्वावधान में जैन संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज के 77 वे अवतरण दिवस के मंगलमय अवसर पर महावीर सर्कल स्थित आचार्य श्री की दीक्षा स्थली कीर्ति स्तंभ पर प्रति वर्ष की भांति “एक शाम विद्यासागर के नाम” भजन संध्या का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास एवम भक्ति भाव से आयोजन हुआ, जिसमे समिति की सदस्याओं ने आचार्य श्री के गुणों का गुणगान किया।
समिति की कोषाध्यक्ष सुषमा पाटनी ने बताया कि सर्व प्रथम कार्यक्रम संयोजक पार्श्वनाथ कॉलोनी इकाई महावीर सर्कल की मंत्री पूनम बड़जात्या के संयोजन में आचार्य श्री के छाया चित्र पर 48 दीपक प्रज्वलित कर भक्तामर आरती की गई। तत्पश्चात आचार्य श्री की जीवनी पर भजन गाए गए।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के संरक्षक राकेश पालीवाल,महेंद्र काला, रेनू पाटनी,अनिता पाटनी, सरला झांझरी,शशि बज,पूनम बड़जात्या,शांता काला,किरण गोधा सहित समिति की विभिन्न इकाई की सदस्य एवम जैन समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे।