सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल की प्राइमरी सेक्शन का कल्चरल फेस्टीवल सम्पन्न

आज दिनांक 08 नवम्बर 2023 – सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल की प्राइमरी सेक्शन का कल्चरल फेस्टीवल का आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेेे महावीर सिंह डिप्टी कमिश्नर अजमेर डेवलपमेंट अजमेर अथॉरिटी, श्रीमती मोनिका यादव आई.आर.टी.एस कमर्शियल मैनेजर रेलवे, प्रकाश जैन अध्यक्ष सर्वधर्म मैत्री संघ पधारे अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
अतिथियों का सम्मान प्राचार्य सिस्टर अनुषा ने माला, दुपट्टा पहनाकर व बुके भेंट कर किया। कार्यक्रम में छोटी-छोटी बालिकाओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का दिल खुश कर दिया। लगातार तालिया की आवाज से छोटी-छोटी छात्राओं का हौसला बढ़ाया जा रहा था। कार्यक्रम में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाली छात्राओं को पधारे हुए अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। उपस्थित अतिथि श्रीमान महावीर सिंह व मोनिका यादव ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्कूल प्रशासन को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के अंत में अधिक से अधिक मतदान हेतु अतिथियों के द्वारा अभिभावकों को शपथ दिलाई गई। सिस्टर अनुषा के द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!