यातायात कर्मी मातादीन ने ड्यूटी के दौरान बचाई दो की जान

कुछ लोगो के द्वारा घटना की बनाई जा रही थी वीडियो

धौलपुर । यातायात कर्मी ने मानवता की मिसाल पेश की है आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का स्लोगन लेकर चलने वाली धौलपुर पुलिस के यातायात कर्मी ने मानवता की मिसाल पेश की है । बुधवार शाम को ऑडेला निवासी संतोष अपनी बाइक पर कुसुम व अपने पुत्र, पुत्री धर्मेंद्र और साक्षी के साथ बाइक पर सवार होकर मचकुंड घूमने जा रहा रहे थे इसी दौरान अचानक गुलाब बाग चौराहे पर बाइक ट्रोले की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आनंद-फानन ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मी मातादीन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर कुछ लोगो के द्वारा घटना की वीडियो बनाई जा रही थी। वही दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मां बेटा दर्द की वजह से चीख रहे थे। इसी दौरान यातायात कर्मी मातादीन ने मानवता की मिसाल को कायम करते हुए एक निजी टेंपो को रूकवाया और सभी घायलों को निजी टेंपो में सवार करते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी में लाया गया । इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया। जहां पर कुसुम का दायां हाथ बुरी तरह कुचल गया, तो वही घटना में पुत्र धर्मेंद्र का भी हाथ कुचल गया। समाचार लिखे जाने तक दोनो जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है ।

error: Content is protected !!