उत्तर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी लाल सिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हुए रिटायर

सनातन और राष्ट्रवाद को मजबूत करने के लिए भाजपा में शामिल हुए लाल सिंह = देवनानी

अजमेर 14 नवंबर । अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी लालसिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी के समर्थन में रिटायर होने का फैसला लिया है। मंगलवार देर शाम निर्दलीय प्रत्याशी लालसिंह ने भाजपा दफ्तर में देवनानी के पक्ष में रिटायर होने का फैसला लेते हुए भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान लालसिंह ने कहा की उनकी ग्राम पंचायत सहित ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान नहीं होने के चलते उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया था लेकिन भाजपा नेताओं और प्रत्याशी वासुदेव देवनानी के पुख्ता आश्वाशन के बाद उन्होंने भाजपा के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया है और अब वे भाजपा को और अधिक मजबूती देने के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने कहा की लालसिंह भाजपा परिवार का ही हिस्सा है और कुछ विषयो को लेकर उनकी नाराजगी थी जिसके कारण वे चुनाव लड़ रहे थे। देवनानी ने कह की ग्रामीण क्षेत्र पट्टे वितरण में हुई लापरवाहियां और देरी के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार रही है जिसके कारण लालसिंह अब कांग्रेस को हराने। के लिए भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जुटेंगे। देवनानी ने कहा की लालसिंह का भाजपा में आना और समर्थन में जुटना इस बात का प्रतीक है कि सनातन और राष्ट्रवाद को मजबूत करने के लिए सब एक साथ एक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं देवनानी ने कहा कि कांग्रेस बौखलाहट से भरी हुई है और 5 साल सत्ता में रहने के बाद भी जनता के मूल मुद्दों को हल करने में पूरी तरह से सफल रही जिसके कारण ही जनता का कांग्रेस से मुंह बंद हो गया है और 25 नवंबर को प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी जिला प्रभारी वीरमदेव सिंह संयोजक धर्मेंद्र गहलोत पुष्कर से भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत सहित आल्हा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!