राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनी का आयोजन

आकार आर्ट संस्थान अजमेर के द्वारा जवाहर कला केंद्र जयपुर की सुकृति व सुरेख कला दीघा में दिनांक 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक एक राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के लगभग 30 कलाकार भाग लेंगे । इस चित्र प्रदर्शनी में अजमेर से कलाविद् श्री राम जैसवाल ,मेयो कॉलेज से सेवानिवृत अशोक हाजरा, प्रहलाद शर्मा ,लक्षपाल सिंह राठौड़ , अनिल मोहन पुरिया, डॉक्टर सुरेश प्रजापत ,श्रीमती सेविला माथुर, रमेश शर्मा ,निरंजन कुमार, देवेंद्र खारोल, पुष्प कांत मिश्रा, संजय सेठी व विक्रम सिंगोदिया जयपुर से विनय त्रिवेदी, श्रीमती रीता कुहाड ,शैला शर्मा ,राहुल उषाहरा, रेखा अग्रवाल ,अजय गर्ग तथा चंडीगढ़ से साधना सेंगर ,भारती शर्मा, मथुरा से उमा शर्मा जैसी वरिष्ठ महिला चित्रकार भाग लेंगे। दिल्ली से क्रिट छैत्री ,शिवराज सिंह उदयपुर से चेतनओदिचय,कर्नाटक से प्रिया माथ, बीकानेर से डॉक्टर मदन राजोरिया ,अनूपगढ़ से दिनेश मेघवाल, देहरादून से डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्रा आदि राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भाग लेंगे इन कलाकारों के द्वारा इस चित्र प्रदर्शनी में तेल चित्र, एक्रेलिक रंग ,जलरंग, चारकोल, मूर्ति शिल्प ,व ड्राइंग्स आदि माध्यम से बनी लगभग 150 कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन आर ई आर ए अध्यक्ष श्रीमती वीनू गुप्ता जी के कर कमलो के द्वारा 26 दिसंबर सांय 4:00 बजे किया जाएगा ,दर्शकों के लिए यह चित्र प्रदर्शनी 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रातः 10:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

error: Content is protected !!