मातृभाषा के ज्ञान से इतिहास की जानकारी सरलता से होती है -तीर्थाणी

सभा के प्रयासों से षीघ्र सिन्धी विष्वविद्यालय की स्थापना होगी
7 जनवरी – मातृभाषा के ज्ञान से सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी सरलता से होती है भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से सिन्धी भाषा के षिक्षण के साथ संस्कार केन्द्रों का सफल संचालन कर रही है और राजस्थान में अलग अलग कोर्स करवाने के साथ महापुरूषों के बलिदान दिवस के कार्यक्रम, रथयात्राऐं व सम्मेलन आयोजित कर युवाओं व मातृषक्ति को जोड रही है। सभा के प्रयासों से षीघ्र सिन्धी विष्वविद्यालय की स्थापना होगी जिसके लिये केन्द्रीय नेतृत्व के साथ भारत सरकार से पत्राचार व चर्चा की जा रही है ऐसे विचार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाले अलग अलग कोर्स में बच्चे डिप्लोमा/सर्टीफिकेट कोर्स की परीक्षा के षुभारंभ पर प्रकट किये। परीक्षा में विद्यार्थियों ने भाग लिया। पर्यवेक्षक महेष टेकचंदाणी व खूबचंद भागचंदाणी के साथ षिक्षक रितु गुरनाणी, भारती टेेकचंदाणी, कृष्णा नंदवाणी, कचंन पोपटाणी, प्रियंका पमनाणी, गुरूमित कोर, भाविका, मीनाक्षी सेवाणी, भावना चंचलाणी व मुकेष षर्मा रहे।
हेमू कालाणी का 80वां बलिदान दिवस पर देष भक्ति के कार्यक्रंम – रंगीन फोल्डर व बैनर का किया विमोचन

प्रदेष प्रदेष मंत्री (युवा) मनीष गुवालाणी ने बताया कि 21 जनवरी 2024 को राज्यभर की सभी ईकाईयों में युवा कार्यकर्ताओं के साथ षिक्षाविद्, साहित्यकार, पत्रकार व पंचायतों के साथ हेमू कालाणी का 80वां बलिदान दिवस के कार्यक्रम पूर्व संध्या पर महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान, सुबह प्रभात फेरियां, संगोष्ठियां, रक्तदान षिविर व देषभक्ति गायन के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन –
महानगर मंत्री महेष टेकचंदाणी ने बताया कि हेमू कालाणी के जीवन परिचय का फोल्डर, बैनर व ड्रांईग षीटों का प्रदेष की ओर से प्रकाषन करवाया गया जिसका विमोचन आज किया गया। महानगर में आठ स्थानों पर रगं भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसके प्रभारी की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रतियोगिता दो वर्गो कक्षा 6 से 8 व कक्षा 9 से 12 तक में आयोजित की जायेगी।
राज्य स्तरीय मातृ षक्ति सम्मेलन 2 व 3 मार्च को भीलवाडा में
महानगर अध्यक्ष (महिला) रूकमणी वतवाणी ने कहा कि राज्य स्तरीय मातृ षक्ति सम्मेलन आगामी 2 व 3 मार्च 2024 को हरी षेवा सनातन उदासीन आश्रम, भीलवाडा में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन में महामण्डलेष्वर हंसराम उदासीन के साथ प्रदेष स्तरीय व केन्द्रीय पदाधिकारियों, संत महात्माओं का भी आर्षीवचन प्राप्त होगा। मातृषक्ति सम्मेलन में अलग अलग सत्रों में समाज हित में संस्कार व सनातन धर्म जुडाव के कार्यक्रमों पर चर्चा कर निर्णय लिये जायेगें। विद्वान पण्डित व पंचायत प्रमुखों के साथ सभा के पदाधिकारी भी सम्मिलित होगें। सम्मेलन में समाज की गुरयाणी-मुख्याणी-नियाणी को जोडा जायेगा जिन्हें आमंत्रण के लिये पूर्व में ही पंजीयन कराया जायेगा।
समारोह में षिक्षाविद् डॉ. कमला गोकलाणी, घनष्यात ठारवाणी भगत, जयकिषन लख्याणी, हरकिषन टेकचंदाणी, किषन केवलाणी, नरेन्द्र सोनी, पुरूषोतम देवनाणी, कौषल्या सावलाणी, श्रीमति हरी चांदवाणी, दिषा किषनानी, सुनीता सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(महेष टेकचंदाणी) महानगर मंत्री, मो. 9413691477

error: Content is protected !!