*अजमेर* वर्षा टाक ने स्वयं की समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के सपने ने 2009 में *प्रिंस एरोबिक्स* की स्थापना की। जुनून और ईमानदारी की इस यात्रा में, बहुत सारी असफलताओं और कठिन समय का सामना करते हुवे, सभी एरोबिक्स ग्रुप और सभी शुभचिंतकों के अत्यंत आशीर्वाद के साथ, एक मजबूत ठोस *प्रिंस एरोबिक्स* ने सफलतापूर्वक 15 स्वर्णिम वर्ष पूरे कर लिए हैं। 2009 में केवल 2 सदस्यों के साथ एक छोटी सी किराये की जगह से शुरू की गई यात्रा अब 1000 से अधिक सदस्यों के साथ एक सफलता की कहानी बन गई है।
प्रिंस एरोबिक्स की इस शुभ वर्षगांठ पर उनके निवास पर स्थित सेन्टर पर सुन्दर काण्ड पाठ एवं श्रीहनुमत व्याख्यान हुआ । इस के साथ ही इस्कॉन मन्दिर से आये धर्म गुरु जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया व संकीर्तन भी किया इस अवसर अनाथालय के निवाशित छात्राओं को फलाहार व उपहार भी बाटे।इस अवसर सुपुत्री आर्या की 11वीं जन्मदिवस वर्षगांठ पर माखन का केक काटकर भगवान के भोग लगाया । एरोबिक्स की डायरेक्टर वर्षा टाक ने आगन्तुक जनों का आभार व्यक्त करते हुए ऐरोबिक के बारे में विस्तार से बताया । अंत मे महा आरती का आयोजन हुआ!