*अजेयमेरु प्रेस क्लब में अणुव्रत गीत महासंगान के स्टीकर फोल्डर का हुआ विमोचन*पत्रकार मिल कर गायेगे अणुव्रत गीत निभाएंगे सहभागिता*
*अणुव्रत आंदोलन से छात्रों में नैतिकता का विकास और अणु व्रत गीत महा संगान से विद्यालयों में गूंजेगा नेतिकता का संदेश*
अणुव्रत गीत महासंगान के फोल्डर /स्टीकर का विमोचन अणुव्रत समिति द्वारा अजेय मेरु प्रेस क्लब में किया गया ।
इस अवसर पर अजमेर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष ने बताया कि नैतिक एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से आचार्य तुलसी द्वारा 1949 में प्रवर्तित अणुव्रत आंदोलन 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूर्ण कर अणुव्रत अमृत महोत्सव संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जा रहा है । इस विश्व जनीन आंदोलन ने जीवन के हर पक्ष को छूते हुए बिना किसी जाति वर्ग धर्म अथवा संप्रदाय के भेद के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सुचिता लाने का सार्थक और रचनात्मक प्रयास किया है । उन्होंने कहा कि आगामी 18 जनवरी को भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में अणुव्रत गीत महासंगान का कार्यक्रम आयोजित किया जारहा है ,जिसमें एक करोड़ लोग अणुव्रत गीत को एक साथ गाएंगे । यह एक विश्व कीर्तिमान होगा ।
अजेयमेरु प्रेस क्लब मे अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी. एल. सामरा ने प्रेस क्लब संरक्षक डा.रमेश अग्रवाल तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र गुंजल,कोषाध्यक्ष सी .पी.कटारिया आदि पत्रकार साथियों से भेंट की और उनसे अणुव्रत गीत महा
संगान स्टीकर फोल्डर का विमोचन करवाया। इस अवसर र नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र गुंजल का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं सी.पी कटारिया को जन्मदिवस की बधाई दी,
उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से इस महासंगान का समर्थन करने और सहभागिता का हेतु अनुरोध किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हमारे देश भारत वर्ष ही नहीं अपितु समस्त विश्व में शांति और अहिंसा की संस्कृति को संतुष्ट करने की महती आवश्यकता है। यह आत्म अनुशासन और सह अस्तित्व की भावना के आधार पर ही संभव है । अणुव्रत का दर्शन इसी उद्देश्य को समर्पित होकर पिछले 75 वर्षों से मानव धर्म को मुखर करने के अभियान में प्रयास रत है।
श्रमजीवी महाविद्यालय के प्राचार्य और टर्निंग पॉइंट स्कूल संचालक डा. अनंत भटनागर ने अणुव्रत आंदोलन को छात्रों के नैतिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया । उन्होंने कहा कि अणुव्रत आंदोलन के माध्यम से न केवल छात्र वर्ग बल्कि संपूर्ण समाज में नैतिकता और बौद्धिकता आएगी जिससे हमारा समाज सरल बनेगा । इस अवसर पर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी. एल. सामरा एवं वरिष्ठ अणुव्रत सेवी कमल किशोर गर्ग एवं अनेक गणमान्य पत्रकार व नागरिक उपस्थित थे ।
