दिनांक :- 20.01.2024
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानो में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में वर्द्धमान इन्टरनेशनल प्ले स्कूल में श्री राम दरबार की जीवन्त झांकी का आयोजन किया गया। शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख द्वारा श्री राम दरबार का माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर पूजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर. सी. लोढ़ा द्वारा समस्त वर्द्धमान परिवार के साथ श्री राम दरबार की आरती उतारी गई। सम्पूर्ण परिसर राम लला के जय घोष से गूंज उठा श्री राम दरबार के दर्शन से सभी अभिभूत हूए। इस अवसर पर श्री वर्द्धमान इन्टरनेशनल प्ले स्कूल के छात्र उज्ज्वल बाड़मेरा ने पियानो वादन द्वारा सरस राम भजन की प्रस्तुति दी तथा विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संकाय सदस्य एवं कर्मचारीगण को प्राचार्य डॉ. आर. सी. लोढ़ा ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इस अवसर को समग्र राष्ट्र के लिए ऐतिहासिक गौरवमय क्षण बताया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।