कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने किया नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र का दौरा

अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने आज नसीराबाद क्षेत्र के पीसांगन मे चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की ।
इस अवसर पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर, रामनारायण गुर्जर शिव प्रकाश गुर्जर ब्लाक अध्यक्ष राकेश चौहान पंचायत समिति सदस्य हरचंद खटाना हुकुम चंद कुमावत तेजुराम पोस्तवाल आदि ने जुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी को विजयी बनाने का आव्हान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में जेठाना के भाजपा नेता हनुमान गुर्जर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी का अजमेर से पीसांगन मार्ग पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माल्यार्पण कर साफा पहनकर स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने पीसांगन गोबिंदगढ़ आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

error: Content is protected !!