भाजपा सरकार प्रदेश मे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के हितों पर कर रही है कुठाराघात — डॉ शर्मा

अजमेर / केकड़ी । राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भजनलाल सरकार ने प्रदेश की जनता के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के हितों पर कुठाराघात कर रही है ।

उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को चिरंजीवी योजना में 25 लाख रुपए तक की निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थी।

पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा आज अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से वादा किया था कि अशोक गहलोत सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा बल्कि बेहतर किया जाएगा।

उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार की कथनी और करनी में फर्क है । उन्होंने चिरंजीवी योजना बंद कर आयुष्मान भारत योजना चालू की है जिसमे ₹5 लाख तक की चिकित्सा उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है ।जबकि योजना में इतनी पेचीदगी हैं कि प्रदेश की जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने आज पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के साथ केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत जूनिया बधेरा.कालेडा कृष्णगोपाल.धुन्धरी.पारा.भराई कादेडा मेहरुकला नापाखेडा सावर केकड़ी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के साथ अजमेर देहात कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ,शैलेंद्र सिंह, समरवीर सिंह राठौड़ रमाकांत दाधीच सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर कांग्रेस के गारंटी कार्ड वितरित किए।

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी एवं पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा का केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं काश्तकारो एवं दूध उत्पादकों ने 51 किलो की माला पहनकर साफा पहनकर एव पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

error: Content is protected !!