कार्यकर्ता कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करावे:- जैन

(कांग्रेस पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियो को बूथ पर डटे रहने के दिए निर्देश)

कल होने वाले दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने अजमेर शहर के प्रमुख कांग्रेस जनो की बैठक कर सभी को प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस के पक्ष में मतदान को बढाने और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया!
कांग्रेसजनों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक कांग्रेस के पक्ष में मतदान करावे !
जैन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात पर भी पैनी नजर रखें कि उनके इलाके के कौन-कौन से मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचे हैं। ऐसे मतदाताओं तक कार्यकर्ता पहुंच कर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करें । सभी कांग्रेस जन अपने बूथ पर डटे रहे।
जैन ने कहा की अजमेर की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को नकारते हुए केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में बढ़ रही महंगाई एवं बेरोजगारी तथा किसानों की आय दुगुनी करने के वादे को नहीं निभाने, युवाओं, महिलाओं, छोटे उद्यमियों के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कोई कार्य नहीं करने के मुद्दें पर भारतीय जनता पार्टी के विरूद्ध एवं कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी।
आयोजित बैठक में अमोलक छाबड़ा,अंकुर त्यागी,निर्मल बैरवाल,शयाम प्रजापति,रश्मि हिंगोरानी,विपिन बेसिल,नरेश सत्यावना,कैलाश कोमल,हितेश्वरी टांक,अरुणा कच्छावा,चंद्रशेखर बालोटिया,सुनील केन,दयानंद चतुर्वेदी,आरिफ़ खान,शिवराज भडाणा,नितिन जैन,राकेश चौहान,हिमांशु गर्ग,आलोक गुप्ता,मनीष शर्मा,ईश्वर टहल्यानी,रागनी चतुर्वेदी सहित कांग्रेस पदाधिकारी और मंडल प्रभारी मौजूद थे।

भवदीय,
अंकुर त्यागी
प्रवक्ता-अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी

error: Content is protected !!