श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान पूजन 5 मई से 12 मई तक केसरगंज जैन मंदिर में

आज दिनांक 29 अपै्रल 2024 – अनंतानंत श्री सिद्ध परमेष्ठी भगवान की दिव्य महा अर्चना का अनुष्ठान व श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ, रथोत्सव रविवार, 05 मई से रविवार से 12 मई 2024 तक समय प्रातः काल 6.30 बजे से पावन स्थल श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर महावीर मार्ग, केसरगंज अजमेर में परम पूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदीजी महाराज के सुयोग्य शिष्य परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानंद जी मुनिराज, पूज्य मुनि श्री सदानंद जी मुनिराज व क्षुल्लक श्री पूर्णानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार संयोजक राजकुमार पॉण्डया ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 05 मई रविवार को प्रातः 6.15 बजे से जिन स्तुति, देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, प्रातः 6.30 बजे से घट यात्रा केसरगंज जैन मंदिर से प्रारंभ होगी व प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण, आचार्य निमंत्रण, मण्डप शुद्धि, जिनाभिषेक, शांतिधारा, सकलीकरण, अंगन्यास, इन्द्र प्रतिष्ठा, मण्डप प्रतिष्ठा, नित्य नियम पूजन एवं मण्डल विधान पूजन आयोजित किया जायेगा तथा प्रातः 9.15 बजे परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानंदजी मुनिराज के मांगलिक उद्बोधन श्री 1008 पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर केसरगंज पर आयोजिन किया जायेगे। इसी क्र में सायंकाल 6.00 बजे पू. उपाध्याय श्री द्वारा गुरु भक्ति/ आनंद यात्रा, प्रश्न मंच का आयेाजन किया जायेगा जिसमें आकर्षक पुरस्कार का वितरण किया जायेगा। सायंकाल 7.15 बजे श्री भक्तामर स्त्रोत दीप महाअर्चना, सायंकाल 7.30 बजे संगीतमय महाआरती, रात्रि 8.15 बजे आदरणीय बाल ब्र.श्री संजय भैयाजी के मांगलिक प्रवचन व रात्रि 9.45 बजे धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इसी क्रम में दिनांक 06 मई सोमवार से 11 मई शनिवार तक प्रतिदिन प्रातः 6.30 बजे जिनाभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा एवं मण्डल विधान पूजन, प्रातः 9.15 बजे परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानंदजी महाराज के मांगलिक प्रवचन, सायंकाल 6.00 बजे पू. उपाध्याय श्री द्वारा गुरु भक्ति/ आनंद यात्रा, प्रश्न मंच (आकर्षक पुरस्कार के साथ), सायंकाल 7.15 श्री भक्तामर स्त्रोत दीप महाअर्चना, सायंकाल 7.30 बजे संगीतमय महाआरती, रात्रि 8.15 बजे आदरणीय बाल ब्र.श्री संजय भैयाजी के मांगलिक प्रवचन व रात्रि 9.45 बजे धार्मिक/ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्री 1008 पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर केसरगंज में आयोजित किये जायेगे।
पॉण्डया ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर दिनांक 12 मई रविवार को प्रातः 6.30 बजे जिनाभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा एवं मण्डल विधान पूजन, प्रातः 10.15 बजे श्री जिनेन्द्र भव्य शोभायात्रा केसरगंज जैन मंदिर से प्रारम्भ की जायेगी तत्पष्चात् प्रातः 11.30 बजे प.पू. उपाध्याय श्री 108 वृषभानंदजी महाराज के मांगलिक उद्बोधन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 12.30 बजे सकल दिगम्बर जैन समाज अजमेर का वात्सल्य भोजन केसरगंज जैन मंदिर पर आयोजित किया जायेगा।
भवदीय
(राजकुमार पॉण्डया)
प्रचार प्रसार संयोजक
मो. 9352000220

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!