समाज सेवा शिविर का समापन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का समापन हुआ । शिविरार्थियों शिविर में पौधों को पानी पिलाने, पक्षियों के लिए जल सेवा , श्रमदान ,पर्यावरण संरक्षण रैली , चार्ट निर्माण , पोस्टर प्रतियोगिता , व्यावसायिक शिक्षा जागरुकता सहित अनेक गतिविधियो के माध्यम से कार्य किया। शिविर में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान किया गया व जलपान कराया गया। स्काउट यूनिट लीडर रामदेव कालेल ने शिविर में जीवो के प्रति दया, यातायात नियम का पालन , अल्प बचत ,प्राथमिक चिकित्सा , एक विद्यार्थी एक पौधा की शपथ , कौशल विकास व इसी प्रकार नियमित सच्चे स्काउट की तरह सेवा करने की प्रेरणा दी साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी ।आर एन रावत ने बताया कि शिविर में रामेश्वर लाल, चंद्र प्रकाश शर्मा मुरलीधर ईनाणी, अश्विनी कुमार ,समय सिंह ,प्रेम चंद जटिया,वेदप्रकाश शर्मा सहित स्टाफ ने सेवा कार्य पर अपना योगदान दिया ।

error: Content is protected !!