हीटवेव से बचाव के उपाय रखें, सोनोग्राफी और एक्स-रे मशीन पर ना हो वेटिंग
अजमेर, 31 मई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण किया एवं लू और तापघात-हीटवेव से ग्रसित मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। कैजुअल्टी परिसर एवं प्रीफैब्रिकेटेड वार्ड में मरीज के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तापमान 42 डिग्री से ऊपर चल रहा है। ऐसे में गर्मी से बचाव के विशेष प्रबंध करने और तापघात के मरीजों के लिए अलग से आरक्षित वार्ड में वरिष्ठ चिकित्सक उपचार देवें। रेजिडेंट चिकित्सकों के साथ वरिष्ठ चिकित्सा स्वंय आपातकालीन एवं आरक्षित वार्ड में मरीजों को इलाज मुहैया करवाए। इसके लिए जितनी भी जरूरी दवाएं है, उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा ।
कैजुअल्टी में तापाघात से ग्रसित मरीजों के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई है जैसे कि अलग से पलंगो का आरक्षण, कैजुअल्टी में अलग से ऐसे मरीजों को देखने की व्यवस्थाएं, सीनियर रेजिडेंट्स एवं वरिष्ठ चिकित्सकों की नियमित 24 घंटे सेवाएं, ऐसे मरीजों के लिए बर्फ की उपलब्धता, कैजुअल्टी परिसर में पेशेंट को शिफ्ट करने के लिए ट्रॉलियों की व्यवस्था कैजुअलटी परिसर के सामने मरीजों के परिजनों के लिए बैठने के लिए टेंट एवं पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया एवं उन्हें सराहा। साथ ही ट्रॉलियों के लिए उपलब्ध वार्ड बॉय के बारे में जानकारी ली तथा श्रीमान को अवगत कराया कि मेडिकल रिलीफ सोसायटी की ओर से नयी भर्ती के प्रस्ताव स्वीकार हो गया है शीघ्र और वार्ड बॉय लगाकर कमी दूर की जाएंगी।
प्रीफेब्रिकेटेड वार्ड का भी निरीक्षण किया एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं को साराहा। मरीज के साथ आने वाले रिश्तेदारों के लिए बैठने की व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया। दोनों वार्डो में श्रीमान ने मरीजों व उनके रिश्तेदारों से मिले और उनकी कुशलषेम पूछी एवं किसी भी प्रकार की तकलीफ के बारे में जानकारी ली। मरीजो ने भी उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
नर्सिंगकर्मी की कमी के बारे में पुछे जाने पर श्रीमान को बताया गया की आचार संहिता के बाद में नर्सिंग कर्मियों की एजेंसी के मार्फत नियुक्ति करी जाएगी। अस्पताल में उपलब्ध सोनोग्राफी जांच में लंबी तारीख दिए जाने पर महोदय ने सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधिकारियों एवं नर्सिंग स्टाफ को निर्देशित किया कि वे सक्रिय रहकर संवेदनशीलता के साथ अस्पताल में आने वाले रोगियों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कोई भी मरीज इलाज से वंचित नहीं रहे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सोनोग्राफी और एक्स-रे मशीनों पर कई दिन की वेटिंग पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, अस्पताल प्रशासन आमजन को तुरंत राहत उपलब्ध कराए। अस्पताल में हीटवेव से बचाव के सभी इंतजाम रखें। मौसमी बीमारियों का पर्याप्त उपचार हो। बारिश से पहले अस्पताल के आर्थोपैडिक विभाग एवं अन्य जगहों पर पानी भरने की समस्या का निराकरण किया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन से कहा कि अस्पताल में सोनोग्राफी और एक्स-रे मशीनों पर लम्बी वेटिंग की जानकारी आ रही है। मरीजों की जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाई जाए। सोनोग्राफी की जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है। इसके लिए सोनोग्राफी ऑपरेटर्स के शिफ्ट संख्या बढ़कर रात में भी लगावे ।
निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ एस.के. भास्कर, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. श्याम भूतड़ा, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ जीसी मीणा, वरिष्ठ आचार्य डॉ. नरेंद्र शाह, उपाधीक्षक डॉ. अमित यादव सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।