कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशियों से किया संवाद

एग्जिट पोल को बताया फेक

अजमेर ।.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोवैज्ञानिक तरीके से मनोबल गिराने का प्रयास है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वी सी में लोकसभा प्रत्याशियों एवं कांग्रेसी नेताओं से संवाद कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि गोदी मीडिया एग्जिट पोल मे भाजपा की बढ़त बता रही है जो की फेक है ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वीसी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा प्रत्याशियों एवं प्रदेश अध्यक्षों से फीडबैक लिया ।
संवाद कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं ने लोकसभा प्रत्याशियो से मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित करने ,सतर्कता बरतने एवं फॉर्म 17 का ईवीएम से मिलान करने पर जोर दिया।
वीसी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने फीडबैक दिया।

error: Content is protected !!