राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने व्यावसायिक शिक्षको को नियमित करने समेत 24 सूत्री मांग पत्र सौंपा

राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला गंगापुर सिटी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर महोदय के कुशालगढ़ की नगरी बाबा श्याम के नगर गंगापुर सिटी आगमन पर प्रांतीय महामंत्री रामदयाल मीणा और कार्यकारी जिला अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता के नेतृत्व में माला और साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष शक्ति सिंह गॉड ने बताया की इस अवसर पर सियाराम संघ का 24 सूत्री मांग पत्र भी मंत्री महोदय को दिया जिसमें मांग की गई है कि –
राजस्थान के सभी संवर्ग के शिक्षकों को केंद्र के शिक्षकों के समान सातवां वेतनमान दिलवाया जाए,
ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत सभी शिक्षकों को मूल वेतन का 10% ग्रामीण भत्ता दिया जाए,
अध्यापक ,वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता ,उपप्राचार्य एवं प्रधानाचार्य को संपूर्ण सेवा काल में कुल चार एसीपी का लाभ दिया जाए,
व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए शिक्षा विभाग में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत व्यावसायिक शिक्षको को नियमित किया जाए,
शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु स्थाई व पारदर्शी नीति बनाया जाए,
शिक्षकों द्वारा शैक्षिक सेवा निवृत्ति लेने की एवज में उनके द्वारा नामित पुत्र/ पुत्री को अनुकंपा नियुक्ति की भांति राज्य सेवा में नियुक्ति दी जाए,
प्रत्येक विद्यालय में आवश्यकता अनुसार सहायक कर्मचारी के पद सृजित किया जाए,
शिक्षकों को बीएलओ सहित समस्त गैर शैक्षणिक कार्य से पूर्णतय मुक्त रखा जाए,
पीईईओ और यूसीईईओ के अतिरिक्त कार्य को देखते हुए उन्हें मूल वेतन का 10% हार्ड ड्यूटी एलाउंस के रूप में दिया जाए,
संस्कृत शिक्षा विभाग में शिक्षकों की बकाया डीपीसी शीघ्र की जावे,
वाणिज्य ,गृह विज्ञान ,कृषि विज्ञान ,संगीत आदि विषयों में स्नातक एवं बीएड योग्यता धारी तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों को वरिष्ठ अध्यापक के पद पर पदोन्नति नहीं की जाये,
2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों की एनपीएस में जमा राशि को जीपीएफ खातों में जमा करवाया जाए,
शिक्षकों को रविवार तथा अन्य राजपत्रित अवकाश में ड्यूटी देने की एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश दिए जाने का प्रावधान किया जाए,
शिक्षकों के साथ होने वाली मारपीट, हत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए *शिक्षक सुरक्षा अधिनियम* बनाया जाए,
शिक्षकों की ऑनलाइन निर्भरता को देखते हुए प्रतिमाह रुपए 1000 इंटरनेट व एंड्रॉयड फोन भत्ता दिया जाए और 50% सीधी भर्ती करने सहित अन्य मांग प्रस्तुत की गई।

राजस्थान शिक्षक संघ( सियाराम) के प्रदेश महामंत्री श्री रामदयाल जी मीणा, का.जिलाध्यक्ष सोहनलाल जी गुप्ता, प्रदेश महासमिति सदस्य राजेश कुमार गौड़ ,महेश जैन, रामलाल वैष्णव ,राजेश मुदगल , प्रहलाद मीना , रामबाबू शर्मा,हनुमान शर्मा, गोपाल लाल गुप्ता,जगदीश सिंह राजपूत , हरिशंकर गुर्जर, हनुमान प्रसाद शर्मा और शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!