भाजपा संगठन व जवाहर फाउंडेशन ने बाटी मिल्क रोज अलवर गेट पर, आमजन को मिली राहत

आज दिनांक 2 जून 2024 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर व जवाहर फाउंडेशन ने मिल्क रोज शीतल पेयजल वितरित की जिससे आस पास के राहगीरों को लगभग 4000 जन हुए लाभान्वित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान परिस्थितियों में भीषण गर्मी के दौर में आमजन व बेजुबान पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बाग बगीचा एवं उचित स्थान पर परिंडे बांधने,राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर स्थाई व स्थाई प्याऊ लगाना, अस्पतालों में सेवा कार्य, शीत पेयजल की व्यवस्था जैसे अनेकों कार्यों के माध्यम से सेवा कार्य किए जाने चाहिए इस हेतु शहर के सभी जानो को आगे आना चाहिए,चाहे कोई सामाजिक ,राजनीतिक या व्यापारिक संस्थाएं हो,इसका धार्मिक लाभ भी मिलता है
अध्यक्षता की भाजपा नेता लाल बन्ना ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करती जबकि सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान रखती है वैश्विक महामारी कोविड -19 का समय हो या अन्य कोई स्थिति भाजपा का कार्यकर्ता आमजन को राहत देता नजर आता है,
भाजपा ही एक ऐसी राजनेतिक पार्टी है जिसका कार्यकर्त्ता सिर्फ चुनावी कार्य नहीं करता,अपितु लगातार 365 दिन आमजन के लिए सेवा कार्य मे लगा रहता है, इसी कारण भाजपा की एक अलग पहचान समाज के मध्य है
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि हमारी संस्थान जन सेवा व सामाजिक सरोकार से जुड़ी है पूर्व मे भी संगठन द्वारा कोरोना के समय भी इस प्रकार की सेवा कार्य किए गए थे कल तीसरे दिन कचहरी रोड स्थित बैद्यनाथ आयुर्वेदिक दुकान तथा जय अंबे संस्थान के संयुक्त तत्वाधान बांटे जाएंगे 3000 छाछ की थैली बाटेंगे इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने अलवर गेट स्टेट स्वाभिमान भोज ₹1 में भोजन का अवलोकन किया

इस अवसर पर अतुल अग्रवाल , रचित कच्छावा,रविंद्र दुआ, राजेश शर्मा चौधरी,सोनाली जैन, सुनील मुंदड़ा, दीपू गर्ग,सोनू जैन, गजेंद्र शर्मा,पंकज कुलियाना,विष्णु सेन,अनुराधा पारीक, लक्ष्मी यादव, मोनिका डीडवाना ,नीरज पारीक,हरीश साहनी, बालेश गोहिल,राधिका सोनी, सरिता शेखावत, माया फुलवारी,नीतू ,शकुंतला आशा व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

error: Content is protected !!