विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ड 58 में किया वृक्षारोपण

आज दिनांक 05 जून – नगर निगम पाषर्द मनीष सेठी व क्षेत्रवासियों द्वारा वार्ड 58 पाल बिछला अखाड़े वाले बालाजी मंदिर के पास विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया व उसकी सार-संभाल व नियमित पानी डालने की जिम्मेदारी ली गई।
यह जानकारी देते हुए पार्षद मनीष सेठी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है। पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसी के चलते वार्ड 58 पाल बिछला अखाड़े वाले बालाजी मंदिर के पास वृक्षारोपण किया गया व उसमें नियमित पानी डालने व सार-संभाल की जिम्मेदारी ली गई।
इस दौरान मनीष सेठी, श्याम सुंदर प्रजापति, पूरण सिंह राठौड़, रणजीत सिंह नरूका, मनीष शर्मा, मनोज कोटिया व मनीष जैन आदि मौजूद रहे।

भवदीय
(मनीष सेठी)
पार्षद-वार्ड 58
मो. 9001373727

error: Content is protected !!