विवेकानन्द की 150वीं वर्षगांठ पर निकलेगी शोभा यात्रा

अजमेर। स्वामी विवेकानन्द के जन्म की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द सार्धशती समारोह समिति द्वारा शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि समारोह का शुभारम्भ 12 जनवरी 2013 को राजस्थान क्षेत्र के लगभग 700 स्थानों पर विवेकानंदजी की विशाल शोभा यात्रा निकाल कर किया जायेगा। 12 जनवरी को शोभा यात्रा अजमेर शहर में 4 प्रमुख स्थान, राजकीय महाविद्यालय, जवाहर रगमंच, राजा साईकिल चौराहा और सुभाष उद्यान से सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। सुबह  11:30 बजे गांधी भवन चौराहे पर चारों शोभा यात्रा शामिल होकर विशाल शोभा यात्रा के रूप में अजमेर क्लब के पास स्थित रामकृष्ण परमहंस स्मारक पर पहुंचेगी, जहां देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द व रामकृष्ण परमहंस के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे। शहर के सभी मार्गों पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। इस शोभा यात्रा में काली माता का अखाड़ा, ध्वज, बैंड, ढोल आदि शामिल होंगे। शोभा यात्रा में 25 सुन्दर और आकर्षक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
error: Content is protected !!