राजस्थान भजन लाल सरकार के पहले पुर्ण बजट 2024 से व्यावसायिक शिक्षक वर्ग को निराशा हाथ लगी है।
प्रदेशाध्यक्ष पवन विश्नोई ने बताया कि की व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ लंबे समय से शिक्षा विभाग में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु हरियाणा मॉडल या RLSDC जैसी स्थाई नीति की मांग कर रहा था।
जिसको लेकर संघ ने कई बार सरकार को अवगत करवा चुके हैं ,किन्तु सरकार संज्ञान नहीं ले रही है जिसका नुकसान विधार्थियों को उठाना पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष दीपक वैष्णव ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षको को टेंडर प्रक्रिया के नाम से बार बार हटा दिया जाता है विगत एक वर्ष से विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षक कार्यरत नहीं हैं।
जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को विधार्थी हित में व्यावसायिक शिक्षा पर गौर करना चाहिए।