रुचा डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा सावन महोत्सव सीजन -4 (सावन के रंग – मोठडा के संग) का आयोजन आगामी शनिवार 3 अगस्त 2024, को शाम 4 बजे से किया जाएगा मित्तल माल, अजमेर में किया जाएगा.
संस्था अध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा के अनुसार राजस्थान की संस्कृति के अनुरूप राजस्थानी पारंपरिक परिधान मोठडा जो की सामान्यतया सावन महीने में राजस्थानी महिलाओं द्वारा बहुत पहना जाता है की परंपरा को बढावा देने एवं राजस्थानी संस्कृति को बरकरार रखने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है.
कार्यक्रम में मोठडा परिधान पहनकर लगभग 150 महिलाओ द्वारा रेम्प वॉक का प्रदर्शन किया जाएगा एवं साथ ही नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.
कार्यक्रम के दौरान कई प्रकार की मनोरंजक गतिविधिया की जायेगी एवं सभी तरह की गतिविधियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
इस कार्यक्रम के लेकर अजमेर एवं अजमेर के आस पास की महिलाओ में काफी उत्साह है.
कार्यक्रम को सफल बनाने एवं महिलाओ में जोश को बढावा देने हेतु काफी सारे प्रायोजक आगे आये है जैसे रुचा क्रिएशंस प्राइम खरीदी, संकल्प, मित्तल आर्गेनिक, नायका, व्हाट्स द फ्लेवर, मेहर होम डेकोर, काव्या फैशंस, शिवशक्ति प्लास्टिक, भावना साड़ीज, अरिका क्रिएशंस एवं चोपरा इम्पेक्स, जो की भिन्न भिन्न तरह के पुरस्कार प्रदान करेंगे.
कार्यक्रम को सफल बनाने एवं रूपरेखा हेतु आज मीटिंग राखी गयी जिसमे रुचा डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्य उमंग चोपरा, विनीता सोनी, दीपिका गौड़, नेहा गोयल, मंजीत कौर, निकिता वर्मा, मिनाली सक्सेना, रोनिका एवं वीणा बोहरा आदि सदस्य मौजूद रहे.