क्लब अध्यक्ष लायन रूपेश राठी ने ध्वजारोहण कर बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की
लायन आशा राठी के सहयोग से सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान का वितरण किया गया
……………………………………….
स्वाधीनता दिवस पर्व के मंगल अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन रूपेश राठी ने
संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाथी भाटा में ध्वजारोहण कर सभी विद्यार्थियों ,विद्यालय स्टाफ क्लब सदस्यो को बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की अपने उद्बोधन में लायन रूपेश राठी ने देश की आजादी में शहीद हुए शूरवीरों को श्रद्धांजलि दी एवम उनके द्वारा दिए गए बलिदान को नमन किया
क्लब सचिव लायन राजेश चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को लायन आशा राठी के सहयोग से मिष्ठान का वितरण किया गया
इससे पूर्व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का सभी ने जमकर लुफ्त उठाया
विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर लायन स्नेहलता जी शर्मा ने सभी क्लब सदस्यो का स्वागत किया
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन रूपेश राठी ,लायन आशा राठी, लायन अतुल पाटनी,
समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,कोषाध्यक्ष लायन हेमंत गट्टी , लायन सुरेन्द्र मेहता आदि मोजूद रहे।