सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन 1355वीं जयंती पर 19 से 25 अगस्त तक सात दिवसीय कार्यक्रम

अजमेर 17 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1355 वीं जयंती के अवसर पर 19 अगस्त से 25 अगस्त तक सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
19 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर सिन्ध के मानचित्र व लगे वृक्षों पर रक्षासूत्र बाधे जाएंगे व एक पेड़ हिंगलाज माँ के नाम पौधा लगाकर पौधारोपण किया जायेगा, जिसके संयोजक पुरूषोतम तेजवाणी व जय प्रकाश मंघनानी है।
20 अगस्त, 2024 मंगलवार तक रंग भरो प्रतियोगिता स्थानीय विद्यालयों में अपने स्तर पर दों वर्ग में कक्षा 6 से 8 (कनिष्ठ वर्ग) तथा कक्षा 9 से 12 (वरिष्ठ वर्ग) आयोजित की जायेगी। ड्रांइग शीट समिति द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी। जिसके संयोजक शिव प्रसाद गौतम, रमेश एच.लालवाणी, महेश टेकचंदाणी, श्याम सुन्दर व प्रकाश जेठरा होगें।
21 से 23 अगस्त 2024 तक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बाल बैंडमिन्टन का आयोजन स्मारक पर किया जायेगा, जिसके संयोजक विनीत लोहिया, किशोर कुमार मारोठिया होगें।
22 अगस्त 2024 को वीर सपूत रूपला कोल्ही का बलिदान दिवस के अवसर पर स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से किया जायेगा, जिसके संयोजक लेखराज राजोरिया व शैलेन्द्र सिंह परमार होगें।
23 अगस्त 2024 को ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसके संयोजक महेन्द्र कुमार तीर्थाणी होगें।
24 अगस्त 2024 को प्रातः 9 बजे से स्मारक पर देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम व विजेताओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसके संयोजक संपत सांखला, मोहन कोटवाणी, घनश्याम ठारवाणी भगत व दिलीप पारीक होगें।
25 अगस्त 2024 जयंती के अवसर पर प्रातः 9 बजे से स्मारक पर हिंगलाज माता पूजा, पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है, जिसके संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी , भैरूलाल गुर्जर, दुर्गा प्रसाद शर्मा व मोहन तुलस्यिाणी होगें।
कार्यक्रमों में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु शोध पीठ म.द.स. विश्वविद्यालय, भारतीय इतिहास संकल्न समिति का सहयोग रहता है।
समन्वयक,
9829070059/9413135031

error: Content is protected !!