ईडी कार्यालय जयपुर पर 22 को धरना दिया जाएगा . रामचन्द्र चौधरी

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के नेतृत्व में *अड़ानी महाघोटाले की जाँच सयुँक्त संसदीय समिति (जेपीसी)* से कराने की माँग को लेकर कांग्रेस द्वारा 22 अगस्त गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से ईडी कार्यालय जयपुर पर धरना दिया जाएगा जिसमें अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामचन्द्र चौधरी के नैतृत्व में अजमेर जिले के कांग्रेसजन भी शामिल होंगे ।
रामचन्द्र चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 22अगस्त गुरुवार को ईडी कार्यालय, एलआईसी भवन के बाहर अमरूदों का बाग, ज्योति नगर मोड़ जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के नैतृत्व में आयोजित धरने में कॉंग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि, सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक / विधानसभा प्रत्याशी, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य ,प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी सहित, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, ज़िला प्रमुख, ज़िला पार्षद, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंचायत अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष एवं चारों अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, उनके पदाधिकारी सहित सभी कांग्रेस जनों को आवश्यक रूप से शामिल होना है। इस धरने में अजमेर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से काफी तादाद में कांग्रेसजन शामिल होंगे l

रामचन्द्र चौधरी
कांग्रेस प्रत्याशी
अजमेर लोकसभा क्षेत्र
मो. 9414004111

error: Content is protected !!