आज दिनांक 02 सितम्बर – जैन मिलन के एक प्रतिनिधि मंडल ने आगामी पयुर्षण पर्व पर कत्ल खाने व मांस की दुकाने बंद कराने को लेकर माननीय जिलाधीष महोदय को ज्ञापन प्रस्तुत कर मांग रखी।
यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रकाश जैन पाटनी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2008 मेें महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था जैन धर्म के महापर्व प्रयुषण के दिनों में कत्ल खान व मांस की दुकान बंद कर रखी जाए क्योंकि जैन समाज अहिंसक है हिंसा को रोकने के लिए ही यह निर्णय लिया गया था इसमें ऑल इंडिया हिंसा विरोधी संघ का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। इसी के चलते ज्ञापन की प्रतिलिपि के साथ जिलाधीष महोदय को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की पालना करने हेतु ऑर्डर की कॉपी भी संलग्न कर पयुर्षण पर्व पर मांस की दुकाने बंद कराने की मांग की जिस पर जिलाधीश महोदय ने आवश्यक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया हिंसा विरोधी संघ के अमर सिंह राठौड़ भी साथ रहे।
ज्ञापन देने वालों में संस्था के सचिव सुनील छाजेड़, पारसमल हिंगड़, राजेश जैन, पीयूष जैन, नमन जैन अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
क्षेत्रीय अध्यक्ष
मो. 9829332777