अजमेर 18 सितम्बर। आप-हम एवं सपना संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अजमेर का पहला और सबसे बड़ा दो दिवसीय 20वाँ अजयमेरू बाल एकांकी नाट्य समारोह (20वाँ एबीइन फेस्टिवल) का शुभारंभ बुधवार को सूचना केंद्र के सभागार में हुआ। दोपहर बाद तक चले इस कार्यक्रम में आठ विद्यालयों ने भाग लिया। शेष आठ विद्यालय के विद्यार्थी गुरुवार को सुबह नौ बजे से नाटकों का मंचन करेंगे। दोपहर दो बजे समापन समारोह होगा। जिसमें सर्वश्रेष्ठ नाटक को स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी भारद्वाज स्वर्गीय श्री जी आर भारद्वाज चल वेजयंती प्रदान की जाएगी। साथ ही शहर की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
बुधवार को सुबह शुरू हुए नाटक जो दोपहर तक चले। उनमें 8 विद्यालयों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन करते हुए अशिक्षा, महिला अत्याचार, दहेज आदि जैसे विषयों पर कटाक्ष किया। निर्णायकों में जयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी नीरज कड़ेला, माधवी स्टीफन, दिशा प्रकाश किशनानी थी।
ये हुए नाटक
समारोह में सिंहासन खाली है (संत एन्सलम), फैमली बिजनेस (संत जोजज बा.नि.), मै नारी हूँ (श्री बालाजी रॉयल), एक चिट्ठी (गुरूकुल स्कूल, बडल्या), कौन है नारी (न्यू नोबेल, वैशाली नगर), वापसी (ईस्ट पॉइट), बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं (अभ्युदय पब्लिक स्कूल), कहानी-कहानी घर की (विदाय पब्लिक स्कूल, मदार) ने शानदार प्रस्तुतिकरण देकर अजयमेरू बाल एकांकी का रंगारंग शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ नाट्यकला के आराध्यदेव भगवान नटराज की प्रतिमा के समक्ष नगर परिषद के पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, उप महापौर नीरज जैन, राजस्थान प्रौद्यौन्नति धरोहर संरक्षण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान दास बसंती देवी सोसायटी के अध्यक्ष हनुमान दयाल बंसल, कांग्रेस नेता शैलेंद्र अग्रवाल, लायंस क्लब के महेंद्र मित्तल, राजकुमार गर्ग, सपना संस्था के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर 20वें एबीएन फेस्टिवल का शुंभारंभ किया।
अतिथियों ने कार्यक्रम की सरहाना करते हुए कहा कि आप-हम संस्था व सपना संस्था शहर में रंगमंचीय विधा को जिंदा रखने के लिए निरंतर और सतत् रूप से कार्य कर रही है। जो प्रशंसनीय है।
सीमा भार्गव, महिका भार्गव, मान्यता भार्गव सुचिर भारद्वाज, अभय पंचाल, मीमान्सा सिंह, शुभम् नोटवानी आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र भारद्वराज ने किया।
महर्षि भरतमुनि अवार्ड विष्णु अवतार भार्गव को
समारोह में सप्तक संस्था की ओर से रंगमंच और नाट्यविद्या के क्षेत्र में समर्पित भाव से बीते 25 वर्षों से उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलाकार विष्णु अवतार भार्गव को राजस्थान का सबसे बड़ा अवार्ड चौथा महर्षि भरतमुनि अवार्ड प्रदान किया गया। सप्तक संस्था के मार्गदर्शक सुनील दत्त जैन, संस्थापक ललित कुमार शर्मा, गोप मीरानी व रविंद्र जैन ने ग्यारह हजार रूपये नगद, स्मृति चिन्ह, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले यह सम्मान लाखन सिंह, नीरज कड़ेला व राजेन्द्र सिंह को दिया जा चुका है।
कल 19 सितम्बर को होने वाली नाट्य प्रस्तुति
कल गुरूवार 19 सितम्बर को 8 नाटकों का मंचन के साथ ही समारोह का समापन पारितोषित वितरण व विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। व लक्की ड्रॉ का आयोजन आमजन के लिए किया जायेगा।
सीमा भार्गव
सचिव
9929097232