भव्यातिभव्य वरघोड़ा (रथयात्रा)

श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ अंतर्गत साध्वी श्री जिग्नेश रत्ना श्रीजी एवं सा. जिनेाश् रत्ना श्रीजी महाराज के सानिध्य में पर्यूषण पर्व उत्साह पूर्वक सम्पन्न उलक्ष्य में रथ यात्रा का आयोजन विजयकला पूर्ण सूरि जैन आराधना भवन से प्रात: 9.30 बजे अश्व पर सवार युवान जैन ध्वज, ढ़ोल शहनाई, मधुर ध्वनि से तुमसे लागी लगन धुन बिखरते गाजे-बाजे के साथ संगीत मंडली गौरव तांतेड़ एंड पार्टी ने जैन स्तवन के साथ्ज्ञ उपस्थित समुदाय का मन मोहित किया, तत्पश्चात रत्न जडि़त पालखी पर बिराजित चौबीस तीर्थंकर की प्रतिमा एवं सिद्धचक्र बिराजमान को सुश्रावक एवं युवान पूजा ड्रेस में उत्साह भाव से अपने कंधे पर शिरोधार्य करके चल रहे थे। श्री सुरेशचंद खींवसरा, रिखबचंद सचेती, पूनमचंद करनावट, अनिल कक्कड़, विकास ललवानी, नरपतराज भंडारी, जिनेन्द्र भंडारी, राजकुमार ललवानी, राकेश मुणोत, हेमन्त देसड़ला आदि प्रमुख रूप से अगवाई कर रहे थे। जुलूस/रथयात्रा/वरघोड़ा आराधना भवन से प्रारम्भ होकर अरिहंत कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, रामनगर, कृष्णा कॉलोनी, फॉयसागर रोड़ होते हुए पुन: आराधना भवन पहुँचा, आराधना भवन पर पालखी पर बिराजमान भगवान को अक्षत/चांवल से उपस्थित समुदाय ने बधाया। साध्वीजी ने संक्षिप्त मंगल प्रवचन आशीर्वाद स्वरूप दिया। मुजफ्फरनगर से आये हुए संघ के प्रमुख संजय जैन एवं अन्य पदाधिकारियों को अध्यक्ष सुरेश चंद खींवसरा ने माला-शॉल पहनाकर बहमान किया। तत्पश्चात स्वामी वात्सल्य आयोजन में सभी उपस्थित समुदाय ने प्रसादी ग्रहण की, महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर रथ यात्रा में भाग लिया।
पूनमचंद करनावट
मंत्री

error: Content is protected !!